घर पर रोटी बनाते वक्त जल जाए हाथ, तो झटपट अपनाएं ये घरेलू इलाज

सभी प्रकार की जलन दर्दनाक होती है। हल्की जलन का इलाज करने, दर्द को कम करने , संक्रमण को रोकने और त्वचा को तेजी से ठीक करने के लिए घरेलू उपचार कमाल दिखा सकते हैं।

चाहें आप तवे पर रोटी सेकते हुए जल जाएं या फिर गर्म चाय या कॉफी आप पर गिर जाए, जलन हमेशा दर्दनाक होती है। जलना सभी घरेलू चोटों में से एक है। जानकर हैरत होगी, लेकिन हर साल 6-7 मिलियन भारतीय जलने की चोटों से पीडि़त होते हैं। सही सुरक्षा उपाय को न अपनाने और कभी-कभी व्यक्ति जल्दबाजी में बर्निंग का शिकार हो जाता है। जलन को उनकी गंभीरता के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है। फर्स्ट डिग्री बर्न को सबसे कम गंभीर माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह केवल त्वचा की बाहरी परत को प्रभावित करता है।
त्वचा के जल जाने से केवल हल्का लालपन, सूजन और दर्द ही महसूस होता है। जबकि सैकंड डिग्री बर्न त्वचा की गहरी परतों को नुकसान पहुंचाती है। इस स्टेज में जल जाने पर त्वचा पर फफोले पड़ जाते हैं और त्चचा की खाल निकलने लगती है। थर्ड डिग्री बर्न में त्वचा की सभी परतों को गंभीर रूप से नुकसान होता है। जबकि फोर्थ डिग्री बर्न में जोड़ों और हड्डियों में जलन शामिल है।
बता दें कि थर्ड और फोर्थ डिग्री बर्न को अक्सर इमरजेंसी हेल्प की जरूरत होती है, जिसके लिए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होना ही पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो आप घर पर 3 इंच से कम व्यास वाले ज्यादातर फर्स्ट और सेकंड डिग्री बर्न का इलाज कर सकते हैं। लेकिन कुछ उपाय ऐसे हैं, जिन पर व्यक्ति सालों से भरोसा कर तो रहा है, लेकिन ये उपाय जलने की स्थिति में कोई खास कमाल नहीं दिखाते। तो आइए जानते हैं कि आपकी त्वचा को ठीक करने के लिए कौन से उपाय अच्छे हैं और हमें किन उपायों से आमतौर पर बचना चाहिए।
जलने का घरेलू उपाय

ठंडा पानी डालें-
कभी तवे पर रोटी सेकते समय या किसी गर्म बर्तन को अचानक से पकड़ने पर हाथ जल जाए, तो यह मामूली जलन की कैटेगरी में आता है। अगर आपके साथ कभी ऐसी स्थिति बने, तो जली हुई जगह पर लगभग 20 मिनट तक ठंडा पानी डालें। फिर जली हुई जगह को हल्के साबुन और पानी से धो लें।
विनेगर का उपचार करें

जलने पर विनेगार भी शानदार
काम करता है। यह कंपोनेंट एक एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम कर सकता है। इस तरह यह जले हुए हिस्से पर किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकता है। लगाने से पहले सिरका और पानी को बराबर भागों में पतला करें। इसके बाद एक साफ कपड़े का उपयोग करके इस मिश्रण से जलन वाले हिस्से को ढंकें। अगर कुछ देर में दर्द कम न हो, तो कपड़ा बदल लें।
शहद लगाएं

अपने मीठे स्वाद के अलावा शहद जलन का बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण चुटकियों में मामूली जलन को ठीक कर देते हैं।
एलोवेरा का इस्तेमाल करें-

आपको शायद न पता हो, लेकिन एलोवेरा को बर्न प्लांट कहते हैं। कई अध्ययनों में बताया गया है कि एलोवेरा पहली और दूसरी डिग्री की जलन को ठीक करने में बहुत कारगार है। एंटीइंफ्लेमेट्री होने के कारण ये सुकर्लेशन के बढ़ाता है और बैक्टीरिया के विकास को रोकता है।
के पौधे से ली गई शुद्ध एलोवेरा जेल की एक परत प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से बहुत राहत मिलेगी। अगर आप बाजार से एलोवेरा खरीद रहे हों, तो ध्यान रखें कि इनमें एडिटिव्ज, कलरिंग और खुशबू न हो।
ठंडा सेक करें-

जले हुए स्थान पर रखा गया
ठंडा सेक करने से सूजन दूर
हो जाती है। आप 5 से 15 मिनट के अंतराल में सेक लगा सकते हैं। कोशिश करें, कि बहुत ज्यादा कोल्ड कंप्रेस का यूज न करें। क्योंकि ऐसा करने से जलन कम होने के बजाय और बढ़ जाएगी।
धूप के संपर्क में आने से बचें

ज्यादा देर तक तेज धूप के संपर्क में आने से बचें। इससे भी त्वचा में जलने का अहसास हो सकता है। अगर आपको ज्यादा देर तक धूप में रहना भी पड़ रहा है, तो अपनी त्वचा को कपड़ों से ढंककर रखें।
एंटीबायोटिक क्रीम-

एंटीबायोटिक क्रीम संक्रमण को रोकने में मदद करती है। जलने पर बैकीट्रेसिन या नियोस्पोरिन जैसी एंटीबैक्टीरियल दवा लगाएं और एक क्लिंज फिल्म से कवर कर लें।
इन उपायों से दूर रहें

मक्खन-
जलने पर कभी भी मक्खन का इस्तेमाल न करें। यह आपकी जलन को और बढ़ा सकता है। दरअसल, मक्खन में गर्मी बहुत ज्यादा होती है और इसमें हानिकारक बैक्टीरिया भी हो सकते हैं, तो जली हुई त्वचा को संक्रमित करने के लिए जिम्मेदार हैं।
तेल-

कई लोग मानते हैं कि जलने पर सबसे पहले नारियल तेल लगा लेना चाहिए। लेकिन ये बहुत सफल उपाय नहीं है। बल्कि जले हुए हिस्से पर लगाने से आपको ज्यादा जलन महसूस हो सकती है।
टूथपेस्ट-

हम और आपमें से ऐसे बहुत से लोग हैं, जो त्वचा के जलने पर सबसे पहले टूथपेस्ट का यूज करते हैं। लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। बल्कि यह जलन में और ज्यादा जलन पैदा कर सकता है।
बर्फ-

आधे से ज्यादा लोग मानते हैं कि जल जाने पर बर्फ लगाने से फफोले नहीं पड़ते। लेकिन, वास्तव में देखा जाए, तो यह आपके जले हुए क्षेत्र को और बदतर कर सकता है। अगर गलत तरीके से इस्तेमाल किय जाए, तो बर्फ कोल्ड बर्न भी बन सकता है।
ध्यान रखें मामूली जलन जैसे
या दर्द को कम करने के लिए घरेलू उपचार अच्छे है। लेकिन हमेशा ये उपचार हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा बताए गए उपचार का विकल्प नहीं हो सकते, इसलिए प्राथमिक तौर पर यह उपाय अच्छे हैं, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर्स से जरूर संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3FDuL5B
via IFTTT