Top Story

सीना चौड़ा करने के चक्‍कर में आंख मूंदकर कभी न करें ये 5 एक्‍सरसाइज, हो जाएगा बड़ा खतरा

एक्सरसाइज महज आपके शरीर को ही नहीं बल्कि आपके मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखती है। साथ ही यह आपके शरीर में ऐसे रसायन के उत्पादन को बढ़ावा देती है जिसके जरिए आप तनाव मुक्त होते हैं, और खुश रहते हैं। वहीं आज के समय में एक्सरसाइज करने के लिए लोग अक्सर जिम या किसी फिटनेस सेंटर का रुख करते दिखाई देते हैं, जो कि सही भी है। लेकिन सभी तरह की एक्सरसाइज आपको फायदा दें यह थोड़ा मुश्किल है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। पर इन्हे करने के फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकते है। आप भले ही इन एक्सरसाइज को कुछ समय से कर भी रहे हो, और आपको किसी तरह की दिक्कत न हुई हो। पर भविष्य में यह एक्सरसाइज आपके जीवन में कई बड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में जो आपको करने से बचना चाहिए।(फोटो साभार: TOI)

क्या आप भी जिम जाने को लेकर हमेशा उत्सुक रहते हैं, या फिर आप जिम जाने की सोच रहे हैं। आप चाहे वजन घटाने के लिए जिम जा रहे हों या फिर मस्कूलर होने के लिए। इस दौरान आपको जिम में ज्यादातर लोग कुछ एक्सरसाइज करते दिखाई देंगे, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।


Worst Exercises: सीना चौड़ा करने के चक्‍कर में आंख मूंदकर कभी न करें ये 5 एक्‍सरसाइज, हो जाएगा बड़ा खतरा

एक्सरसाइज महज आपके शरीर को ही नहीं बल्कि आपके मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखती है। साथ ही यह आपके शरीर में ऐसे रसायन के उत्पादन को बढ़ावा देती है जिसके जरिए आप तनाव मुक्त होते हैं, और खुश रहते हैं। वहीं आज के समय में एक्सरसाइज करने के लिए लोग अक्सर जिम या किसी फिटनेस सेंटर का रुख करते दिखाई देते हैं, जो कि सही भी है। लेकिन सभी तरह की एक्सरसाइज आपको फायदा दें यह थोड़ा मुश्किल है।

आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। पर इन्हे करने के फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकते है। आप भले ही इन एक्सरसाइज को कुछ समय से कर भी रहे हो, और आपको किसी तरह की दिक्कत न हुई हो। पर भविष्य में यह एक्सरसाइज आपके जीवन में कई बड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में जो आपको करने से बचना चाहिए।

(फोटो साभार: TOI)



​क्रॉस फिट पुल अप्स
​क्रॉस फिट पुल अप्स

क्रॉस फिट पुल अप्स यह आम पुल अप्स से कुछ अलग होते हैं। इस पुल अप्स में व्यक्ति को सामान्य स्थिति से अपने आपको अधिक ऊपर की ओर खींचना होता है, जिसमें बहुत सी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। साथ ही यह दिखने में हाथ के मसल्स के लिए फायदेमंद लग सकता है। लेकिन इससे शोल्डर और बॉडी के अन्य पार्ट्स में इंजरी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए अक्सर विशेषज्ञ क्रॉस फिट पुल अप्स की जगह रेगुलर पुल अप्स करने की सलाह देते हैं।



​बिहाइंड हेड लैट पुल डाउन
​बिहाइंड हेड लैट पुल डाउन

बिहाइंड हेड लैट पुल डाउन एक्सरसाइज नामी बॉडी बिल्डर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के जरिए ही प्रसिद्ध हुई थी। इसी के बाद आम लोगों ने भी इस

एक्सरसाइज

को करना शुरू कर दिया था। भले ही आप भी बतौर बॉडी बिल्डर या बिगेनर आरनोल्ड को फॉलो करते हों। लेकिन कुछ मामलों में हमें पहले एक्सपर्ट की ही सुननी चाहिए। ऐसे में विशेषज्ञ बिहाइंड हेड लैट पुल डाउन एक्सरसाइज न करने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि इस एक्सरसाइज के दौरान आपके कंधों और, रीढ़ की हड्डी में इंजरी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिहाइंड लैट पुल डाउन की जगह आपको चेस्ट की ओर से इस एक्सरसाइज को करना चाहिए। जिसे फ्रंट हेड लैट पुल डाउन भी कहा जाता है।



​स्मिथ मशीन स्क्वाट्स
​स्मिथ मशीन स्क्वाट्स

अगर आप जिम पहली बार जा रहे हैं तो यकीनन आप स्क्वाट्स लगाने के लिए स्मिथ मशीन का उपयोग करते होंगे। क्योंकि यह मशीन आपको अधिक सुरक्षित महसूस कराती है। लेकिन यह मसल्स पर उतना काम नहीं कर पाती। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप मशीन पर वेट लगाते हैं तो

एक्सरसाइज के दौरान

आपके घुटने और पैर कुछ हद तक बंध जाते हैं। परिणाम स्वरूप आपके मस्लस पर इसका उतना प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए स्मिथ मशीन के जरिए स्क्वाट्स लगाने के बजाय, आप रोड के जरिए स्क्वाट रैक पर ही स्क्वाट्स लगाएं। ऐसा करने से आपके मसल्स की ग्रोथ भी अच्छी होगी।



​लेग एक्सटेंशन
​लेग एक्सटेंशन

यह एक्सरसाइज आपके क्वाड मसल्स पर काम करती है। लेकिन लेग एक्सटेंशन की मशीन पर जब आप अधिक

वजन को लिफ्ट करने की कोशिश

करते हैं तो इस दौरान आपके घुटनों पर बहुत अधिक दबाव पड़ने लगता है। जिसकी वजह से भविष्य में आपको कई दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अपने क्वाड मसल्स पर काम करना चाहते हैं तो दूसरी एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिनके नेगेटिव इफेक्ट भी आपके घुटनों पर नहीं होंगे।



​क्रंचेज
​क्रंचेज

एब्स

बनाने या पेट कम करने के लिए आपने भी अक्सर क्रंचेज लगाए होंगे। यह एक्सरसाइज यूं तो आपके कोर को मजबूत करने का काम करती है। लेकिन इस एक्सरसाइज के दौरान आपकी पीठ पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में आप अगर आप अपने कोर पर काम करना चाहते हैं तो क्रंचेज की जगह माउंटेन क्लाइंबर और प्लैंक की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए

यहां क्‍लिक करें

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/XsthDA3
via IFTTT