Top Story

Fitness Influencer को 141 Kg वजन घटाना पड़ा भारी, एक के बाद एक कई ऑर्गन हुए फेल

शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी न केवल देखने में भद्दी लगती है। बल्कि यह कई गंभीर समस्याओं को जन्म भी देती है। ऐसे में खुद को फिट रखना और वजन घटाना या मैनेज करना बेहद जरूरी है। ऐसी ही एक स्थिति में थी US की फिटनेस इन्फ्लूएंसर लेक्सी रीड। लेक्सी का वजन इतना था कि शायद लोग यकीन ही न करें। लेक्सी वजन घटाने से पहले 217 किलोग्राम की थी। एक इंसानी शरीर के लिए यह वजन बहुत ज्यादा होता है। वहीं इसी वजन को घटाने के लिए लेक्सी ने दिन रात मेहनत की थी और महज दो सालों के भीतर ही 141 किलो वजन घटा लिया। इसके बाद वह लोगों के रोल मॉडल की तरह बन गई थी। लेकिन आज उनकी स्थिति बेहद गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पति डैनी ने इस बात की सूचना एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए दी है। डैनी ने अपनी इस पोस्ट में लेक्सी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें लेक्सी न केवल बेहोश हैं। बल्कि के शरीर पर कई मेडिकल इक्विपमेंट लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा डैनी ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है जिसमें लेक्सी की हालत की जानकारी दी है।(फोटो साभार: इंस्टाग्राम@fatgirlfedup)

क्या आपने यूएस की फिटनेस इन्फ्लूएंसर लेक्सी का नाम सुना है, जिन्होंने महज दो साल में 141 किलो वजन घटाकर सभी को हैरान करके रख दिया था। अब वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं और वेंटिलेटर पर हैं, आइए जानते हैं क्या है लेक्सी की हालत और आखिर क्यों हैं वह अस्पताल में दाखिल।


इस Fitness Influencer को 141 Kg वजन घटाना पड़ा भारी, एक के बाद एक कई ऑर्गन हुए फेल

शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी न केवल देखने में भद्दी लगती है। बल्कि यह कई गंभीर समस्याओं को जन्म भी देती है। ऐसे में खुद को फिट रखना और वजन घटाना या मैनेज करना बेहद जरूरी है। ऐसी ही एक स्थिति में थी

US की फिटनेस इन्फ्लूएंसर लेक्सी रीड

। लेक्सी का वजन इतना था कि शायद लोग यकीन ही न करें। लेक्सी वजन घटाने से पहले 217 किलोग्राम की थी। एक इंसानी शरीर के लिए यह वजन बहुत ज्यादा होता है।

वहीं इसी वजन को घटाने के लिए लेक्सी ने दिन रात मेहनत की थी और

महज दो सालों के भीतर ही 141 किलो वजन घटा लिया

। इसके बाद वह लोगों के रोल मॉडल की तरह बन गई थी। लेकिन आज उनकी स्थिति बेहद गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पति डैनी ने इस बात की सूचना एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए दी है। डैनी ने अपनी इस पोस्ट में लेक्सी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें लेक्सी न केवल बेहोश हैं। बल्कि के शरीर पर कई मेडिकल इक्विपमेंट लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा डैनी ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है जिसमें लेक्सी की हालत की जानकारी दी है।

(फोटो साभार: इंस्टाग्राम@fatgirlfedup)



​खाया-पिया नहीं पचा पा रहा शरीर
​खाया-पिया नहीं पचा पा रहा शरीर

डैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस पोस्ट में लिखा है कि अस्पताल में भर्ती होने से कुछ हफ्ते पहले तक लेक्सी न केवल बार - बार बीमार पड़ रही थी। बल्कि वह

खाया हुआ पचा

भी नहीं पा रही थी। इसके अलावा डैनी ने इस दौरान यह भी देखा कि लेक्सी बहुत अलग तरीके से एक्ट कर रही हैं। इसके बाद ही डैनी ने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने आईसीयू वार्ड में खास निगरानी में रखा है।



​कई ऑर्गन हुए फेल
​कई ऑर्गन हुए फेल

डैनी ने आगे लिखा है कि डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। साथ ही डॉक्टरों ने यह भी बताया कि लेक्सी के कई

ऑर्गन फेल

हो रहे हैं। यही नहीं डॉक्टरों ने डैनी को यह भी बताया कि अगर वह उन्हें समय पर अस्पताल नहीं लाते तो शायद उनकी मौत हो चुकी होती। डैनी ने आगे लिखा कि अभी लेक्सी डायलिसिस पर हैं और वह अभी चल फिर नहीं सकती हैं।



​इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स
​इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स

आपको बता दें कि लेक्सी रीड यूएस में इंडियाना की एक नामी फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपनी

वजन घटाने

से संबंधित दस्तावेज सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। ज्ञात हो कि लेक्सी की उम्र 31 वर्ष था और उनका वजन 217 किलोग्राम हुआ करता था। इसी के बाद उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत की थी। हालांकि लेक्सी इकलौती नहीं थी जिन्होंने अपना वजन घटाया था। बल्कि उनके पति डैनी ने भी अपना वजन घटाया था।



कभी ​सर्जरी से हटवाई थी एक्‍सट्रा चर्बी
कभी ​सर्जरी से हटवाई थी एक्‍सट्रा चर्बी

न्यूज रिपोर्ट की मानें तो डैनी का भी

फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन

हुआ था और उन्होंने अपना वजन 94 किलो से घटाकर 43 किलो कर लिया था। इसके अलावा आपको बता दें कि लेक्सी के वजन घटाने के बाद उनकी त्वचा ढीली पड़ गई थी। जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करा इस अतिरिक्त चर्बी को हटवाया था। यह सर्जरी करीब 9 घंटे तक चली थी।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/GiVn4Kb
via IFTTT