सिंगापुर PM ने ऐसा क्या कहा कि भारत हो गया आगबबूला, उच्चायुक्त को किया तलब!

नई दिल्ली: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग (Singapore PM Lee Hsien Loong) की भारतीय सांसदों के बारे (Comment About Indian MPs) में की गई टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस टिप्पणी को अनावश्यक बताया गया है। सिंगापुर के पीएम के बयान को लेकर वहां के उच्चायुक्त साइमन वोंग को तलब किया गया है। सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग ने लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री (Jawaharlal Nehru) की तारीफ की। साथ ही मौजूदा भारतीय सांसदों पर दर्ज क्रिमिनल केसों का जिक्र किया। सिंगापुर की संसद में भाग लेते हुए पीएम ली सीन लूंग ने कहा कि विश्व में राजनीति बदल रही है और राजनीतिक वर्ग में लोगों का विश्वास घट रहा है। देश में लोकतंत्र को कैसे काम करना चाहिए विषय पर बोलते हुए लूंग ने जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया था। लूंग ने कहा कि नेहरू का भारत ऐसा बन गया है जहां लोकसभा में आधे सांसदों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के आरोप लंबित हैं। हालांकि यह भी कहा जाता है कि इनमें से कई आरोप राजनीति से प्रेरित है। प्रधानमंत्री ली सीन लूंग लोकतंत्र पर बोलते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए लड़ने और जीतने वाले नेता अक्सर जबरदस्त साहस, महान संस्कृति और उत्कृष्ट क्षमता वाले असाधारण व्यक्ति होते हैं। वे मुश्किलों से पार पाये और जनता तथा राष्ट्रों के नेताओं के रूप में उभरे भी। डेविड बेन-गुरियन, जवाहरलाल नेहरू ऐसे ही नेता हैं। कांग्रेस ने ली की टिप्पणी पर फौरन यह कहते हुए चुटकी ली कि जहां पहले भारतीय पीएम आज भी दुनिया के नेताओं को प्रेरित करते हैं, वहीं पीएम मोदी संसद के अंदर और बाहर उन्हें बदनाम करते हैं। पंडित नेहरू की उदारता आज भी विश्व नेताओं को प्रेरित करती है।
from https://ift.tt/9v36tTs https://ift.tt/qZjU9va