हर तरह के कैंसर की जड़ हैं ये 3 चीजें, जानते हुए भी लोग रोजाना खाते हैं दूसरी चीज
कैंसर (Cancer) एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। कैंसर के कई अलग-अलग प्रकार हैं और कई संभावित कारण भी हैं। खाने-पीने से जुड़ी गलत आदतें भी कैंसर का एक प्रमुख कारण हैं। हालांकि जन्मजात कारणों को रोकना मुश्किल है लेकिन बाहरी कारक जैसे जीवनशैली और खान-पान की आदतों पर कंट्रोल करके कैंसर से बचा जा सकता है। शोध से पता चलता है कि 80 से 90 प्रतिशत घातक ट्यूमर बाहरी कारकों से संबंधित होते हैं। अगर आपको कैंसर से बचना है, तो आपको सबसे पहले खाने-पीने से जुड़ी आदतों में सुधार करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि विभिन्न शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर में धीरे-धीरे कैंसर पैदा कर सकती हैं।कुछ खाद्य पदार्थ टाइप 2 डायबिटीज-मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकते हैं, तो कुछ कैंसर से जुड़े होते हैं। कई खाद्य पदार्थों में कार्सिनोजेन्स (carcinogens) होते हैं, जो हानिकारक पदार्थ होते हैं, जिनमें कैंसर पैदा करने की क्षमता होती है। चलिए जानते हैं कि किन खाद्य पदार्थों के बारे में शोध में लिखा, जो विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/vpG1TO9
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/vpG1TO9
via IFTTT