सेहत पर भारी न पड़े होली की 'मिठास', डायबिटीज पेशेंट पिएं ये 3 हेल्दी ड्रिंक्स, Blood Sugar रहेगा कंट्रोल
देशभर में होली (Holi) की तैयारी जोरों पर है। इस साल यानी 2022 में रंगों का यह पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा। कोई भी पर्व बिना मिठाइयों के अधूरा है। जाहिर है होली पर लोग जमकर मिठाइयां खाते हैं। इस दिन हर घर में विभिन्न रह के मीठे पकवान बनते हैं। जाहिर है ऐसे में किसी का भी मन मीठा खाने के लिए ललचा सकता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को कुछ भी खाने से पहले थोड़ा सोच लेना चाहिए। मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar level) तुरंत बढ़ने लगता है। जाहिर है शुगर लेवल बढ़ने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर होली पर मीठा खाने से आपका शुगर लेवल भी बढ़ जाता है, तो आपको खाने-पीने की मीठी चीजों की जगह कुछ ऐसे पदार्थों का चयन करना चाहिए, जो सेहत को नुकसान न दें।होली के दिन ठंडाई पीने का भी प्रचलन है। यह मीठा पदार्थ डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन प्रियांशी भटनागर आपको कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आप घर में आसानी से बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात इनके जरिए आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ कई लाभ ले सकते हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ednBg3W
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ednBg3W
via IFTTT