Top Story

सिगरेट-शराब छोड़ बदल गई राहुल राय की जिंदगी, ले रहे ऐसी डाइट

कारगिल में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होने के एक साल बाद अभिनेता राहुल रॉय ने अपनी बहन प्रियंका रॉय की तरफ से ऑर्गेनिक और हेल्दी फूड के कारण जल्दी स्वस्थ होने की बात शेयर की है। अपनी बहन को वे प्यार से हरी मां कहते हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वे क्या खाते हैं'। अपनी बहन को टैग करते हुए और मौत के मुंह से वापस लाने के प्रयासों की सराहना करते हुए 56 वर्षीय एक्टर ने नियमित रूप से खाने की झलक शेयर की और कहा कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद जीने का मतलब है स्वस्थ रहने के लिए खाने में बहुत सर सावधानियां बरतना। वह कहते हैं कि मेरी बहन हरी मां- हर चीज का ख्याल रखती है। सबसे ज्यादा मेरे भोजन का। इसलिए मेरा दैनिक आहार जैविक और स्वस्थ हर चीज से भरा हुआ है। बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब ब्लड वेसेल्स में रुकावट हो। हाई ब्लड प्रेशर, डिस्लिपिडेमिया , धूम्रपान, डायबिटीज मेलिटस, कार्डियोवैस्कुलर बीमारी, भारी मात्रा में शराब पीना और अधिक वजन होना स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/4LgZUfh
via IFTTT