Top Story

रिसर्च में खुलासा- दोनों टीके लगवा चुके लोगों में अब भी नजर आ सकते हैं कोरोना वायरस के 9 गंभीर लक्षण

कोरोना वायरस (Coronavirus) का अब तक कोई स्थायी इलाज नहीं मिला है। फिलहाल वैक्सीन को ही कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है। तमाम एक्सपर्ट और अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि टीका लगवाने से कोरोना के लक्षणों की वजह से अस्पताल में भर्ती होने और मौत के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि टीकाकरण पूरी तरह वायरस से नहीं बचा सकता है। दोनों डोज लगवा चुके लोग भी कोरोना का शिकार हो रहे हैं और उनमें हल्के या गंभीर लक्षण दिख सकते हैं। वैज्ञानिक और डॉक्टर लगातार इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि कोरोना वायरस किस तरह पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों को प्रभावित करता है। टीका लगवा चुके लोगों को लेकर हाल ही में 'साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन जर्नल' में एक नया प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना वायरस किस तरह टीका लगवा चुके लोगों प्रभावित करता है और उनमें क्या-क्या लक्षण नजर आ सकते हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/oGU4Xce
via IFTTT