Top Story

12-14 साल के बच्चों को टीका लगवाने से पहले और बाद में करें 5 काम, दर्द-बुखार जैसे दुष्प्रभावों से होगा बचाव

भारत में आज यानी 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों को कोरोना वायरस का टीका (Covid-19 vaccine) लगना शुरू हो जाएगा। आज से उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। इसकी दूसरी डोज 28 दिनों बाद लगेगी। अब तक केवल 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax vaccine) दी जाएगी। टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल (Cowin portal) या आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप (Aarogya Setu) पर पंजीकरण कराया जा सकता है। बच्चे वैक्सीनेशन सेंटर पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। कोरोना वायरस का कोई स्थयी इलाज नहीं है और फिलहाल वैक्सीन को ही इसके खिलाफ सबसे मजबूत हथियार माना जा रहा है। तमाम अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि टीका लगवाने से कोरोना के कारण होने वाली गंभीर बीमारी और मौत के जोखिम को कम किया जा सकता है। दुनियाभर के कई देशों में बच्चों के लिए टीकाकरण बहुत पहले से शुरू हो गया है। अगर वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की बात की जाए, तो दर्द, बुखार, मतली या उल्टी होना जैसे मामूली लक्षण देखे गए हैं। हालांकि कई गंभीर मामले भी देखे गए हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिनके जरिए वैक्सीन के दुष्प्रभावों से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिल सकती है।(फोटो साभार: istock by getty images)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/XGyEYVd
via IFTTT