Top Story

पेट के लिए सबसे हेल्‍दी और हल्‍की है ये पीली दाल, तुरंत गिरता है वजन

दाल -चावल किसे पसंद नहीं होते। भारत में ज्यादातर घरों में रोज दाल चावल बनते हैं। दाल और एक चम्मच घी के साथ एक कटोरी चावल एक स्वादिष्ट भोजन है। सबसे अच्छी बात है कि यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। पोषण विशेषज्ञों ने आसानी से बनने वाली इस डिश को वजन कम करने की कोशिश करने वालों के लिए एकदम स्वस्थ और अच्छा बताया है। लेकिन जो एक बात लोगों को भ्रमित करती है वह यह कि उन्हें उपलब्ध तमाम विकल्पों में कौन सी दाल को चुनना चाहिए। यूं तो हर दाल की न्यूट्रिएंट वैल्यू बहुत ज्यादा होती है, लेकिन इसके प्रकार के आधार पर अलग हो सकती है। बता दें कि दाल 10 से भी ज्यादा प्रकार की होती है। सभी का स्वाद अलग होता है और इनके स्वास्थ्य लाभ भी अलग-अलग होते हैं। दाल में अघुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को मैनेज करता है। इतना ही नहीं, दाल को वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प भी माना जाता है। लेकिन अगर आपको भी इस बात का संदेह है कि आपको कौन सी दाल चुननी चाहिए , खासतौर से वजन घटाने के लिए , तो हम यहां आपकी मदद कर सकते हैं। फोटो साभार: istock

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Yowdi21
via IFTTT