डायबिटीज के मरीजों के लिए 'संजीवनी बूटी' हैं पीले रंग की ये 5 चीजें, Blood Sugar रखती हैं कंट्रोल

Low glycemic index foods for Diabetics: डायबिटीज में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है और शुगर व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। ऐसा माना जाता है कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

डायबिटीज (Diabetes)
एक गंभीर समस्या है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसका मतलब यह है कि एक बार जो इसकी चपेट में आ गया, वो कभी इससे बाहर नहीं निकल सकता है। इस रोग में मरीज का ब्लड शुगर (Blood Sugar) तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे कई गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए
? एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं क्योंकि इसके जरिए ही ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। अनाज, पास्ता, फल, दूध, मिठाई और ब्रेड जैसे कार्बोहाइड्रेट जैसे खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। आपको इन चीजों से बचन चाहिए या बहुत कम सेवन करना चाहिए।
डायबिटीज में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनका
ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल (low glycemic index foods)
कम होता है और शुगर व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। ऐसा माना जाता है कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू वाले खाद्य पदार्थ
को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं। इस लिस्ट में बहुत सी चीजें आती हैं, लेकिन हम आपको पीले रंग की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करती हैं और आपकी थकान व कमजोरी को भी दूर कर सकती हैं।
कद्दू और कद्दू के बीज

, पीले रंग का कद्दू फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट का खजाना है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक है। मेक्सिको और ईरान जैसे कई देशों में कद्दू का उपयोग डायबिटीज के उपचार के रूप में किया जाता है। कद्दू में पॉलीसेकेराइड नामक कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
नींबू

नींबू डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। नींबू पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत कम होती है और यह आपको हाइड्रेटेड रखता है। डायबिटीज के मरीजों को डिहाइड्रेशन का खतरा होता है, ऐसे में नींबू पानी उनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
आड़ू

आड़ू एक ऐसा फल है जिसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। इसमें नैचुरल शुगर होती है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। अगर इसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स की बात करें, तो इसकी जीआई रैंकिंग 28 है।
पीली गाजर

गाजर में बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी में मदद करने के लिए जाना जाता है और इसमें विटामिन ए भी अधिक मात्रा में होता है। अप इसे मटर के साथ खा सकते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जोकि सिर्फ 19 होता है।
खुबानी

खुबानी एक स्वादिष्ट फल है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है। इसे किशमिश की तरह सूखाकर भी खाया जाता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी हैं। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण आप इसे आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Zngk9e2
via IFTTT