सब्जी में जरा कम-कम डालें टमाटर, ज्यादा खाने से इसकी ये 1 चीज शरीर में करेगी धीमे जहर का काम

Tamatar Khane Ke Nuksan: क्या आपको भी टमाटर खाना बेहद पसंद है। अगर हां तो कहीं इसका सेवन जरूरत से ज्यादा तो नहीं करते। अगर आप ऐसा करते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। आइए जानते हैं अधिक टमाटर के सेवन से किस तरह की दिक्कत पैदा हो सकती हैं।

टमाटर एक ऐसा फल है, जिसका सेवन लगभग हर भारतीय घर में सलाद के रूप में या फिर सब्जियों के अंदर किया जाता है। अब आप कहेंगे लेकिन टमाटर तो एक सब्जी है। लेकिन आपको बता दें कि वैज्ञानिक टमाटर को सब्जी नहीं बल्कि इसे फलों की श्रेणी में ही रखते हैं। टमाटर का खट्टा मीठा स्वाद न केवल व्यंजनों का जायका बढ़ाता है। बल्कि इसके गुण सेहत पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
आपको बता दें कि टमाटर के अंदर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना माना जाता है। लेकिन कहा जाता है न कि अति हर चीज की बुरी होती है। ऐसे में कुछ लोग
कर लेते हैं और खुद को कई समस्याओं में डाल लेते हैं। ज्ञात हो कि टमाटर में एक एंटीऑक्सीडेंट होता जिसे लाइकोपेन कहा जाता है वह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और सूजन की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह कई दूसरी समस्या को भी जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं
टमाटर के हैरान कर देने वाले नुकसान
के बारे में।
हो सकती है एसिडिटी

का नेचर एसिडिक होता है, यही कारण भी है जिसकी वजह से इसका स्वाद खट्टा होता है। इसलिए जब कोई व्यक्ति टमाटर का अधिक सेवन करता है तो इससे सीने में जलन और
की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज है तो आपको टमाटर का सेवन करने से पहले थोड़ा सावधान होने की जरूरत है।
बदल सकता है स्किन का रंग

यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है। लेकिन अगर आप अधिक टमाटर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। टमाटर का अधिक सेवन लाइकोपेनोडर्मिया की स्थिति को पैदा कर सकता है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के अंदर लाइकोपेन का स्तर बढ़ जाता है और स्किन का रंग तो बदलता ही है। साथ ही स्किन डल भी होने लगती है। ऐसे में एक्सपर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति को केवल दिनभर में 75 एमजी लाइकोपीन का सेवन करना चाहिए।
बढ सकमा है जोड़ों का दर्द

आपको बता दें कि टमाटर के अंदर सोलनिन नामक एल्केलाइड पाया जाता है, जो
को पैदा कर सकता है। दरअसल जब कोई व्यक्ति टमाटर का अधिक सेवन करता है तो इससे टिशू में कैल्शियम का अधिक निर्माण होने लगते है जो जोड़ों के दर्द और सूजन को बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप पहले से ही जोड़ों के दर्द या सूजन से परेशान हैं तो टमाटर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
एलर्जिक रिएक्शन

आपको शायद पता न हो कि टमाटर के अंदर हिस्टामाइन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जसिकी वजह से
हो सकती है। टमाटर के अधिक सेवन से आपको छींक आना, स्किन रैशेज पड़ना और गले में खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप पहले से ही एलर्जीक स्थिति से जूझ रहे हैं तो टमाटर से दूरी बनाकर रखें।
बन सकता है किडनी स्टोन

टमाटर में कुछ यौगिक होते हैं जिन्हें पाचन रस तोड़ नहीं पाता। जिसकी वजह से कैल्शियम और ऑक्सलेट शरीर में जमा होने लगते हैं। यही आगे चलकर किडनी स्टोन की समस्या बन जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/juhd0O9
via IFTTT