Top Story

डायटीशियन Nmami Agarwal ने बताया गुड़ के साथ खाएं ये सस्ती चीज, हड्डियां बनेगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर

स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए स्वस्थ खाने-पीने की आदतों को अपनाना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस जैसे महामारी से लोगों को एक बड़ा सबक मिला है कि किसी भी रोग से लड़ने के लिए शरीर का स्वस्थ और ताकतवर होना बहुत जरूरी है। बात जब स्वस्थ शरीर की होती है, तो सबसे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना है क्योंकि इसी से शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है।आजकल अधिकतर लोग थकान, कमजोरी, खून की कमी और कमजोर इम्यून पावर का शिकार हैं। जाहिर है ऐसा खाने-पीने का ध्यान नहीं रखना या उल्टी-सीधी चीजों का सेवन करने की वजह से होता है। खाने-पीने के मामले में यह जरूरी नहीं है कि आप कुछ भी खाना शुरू कर देंगे तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। दरअसल शरीर तब स्वस्थ बनता है, जब आप खाने-पीने के नियमों का पालन करते हैं।खाने-पीने के नियमों में फूड कॉम्बिनेशन यानी किस चीज के साथ क्या क्या खाना चाहिए, बहुत मायने रखता है। डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल का मानना है कि कई बार हेल्दी चीजों का सेवन उतना फायदा नहीं देता है, जितना फायदा फूड कॉम्बिनेशन से मिल जाता है। इस लेख में अग्रवाल ने दो ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिन्हें साथ खाने से आपकी सेहत को अनगिनत लाभ हो सकते हैं।(फोटो साभार: istock by getty images)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/WbH6jyI
via IFTTT