Top Story

नहीं मिलेगा Surya Namaskar का पूरा फायदा, अगर तुरंत बाद नहीं किए ये 2 आसन

जब-जब योगा की बात होती है, तो सूर्य नमस्कार का नाम सबसे पहले आता है। इसका एक अकेला अभ्यास ही शरीर की अच्छी एक्सरसाइज करा देता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है। इसे करने से दिल, पेट, छाती, आंत और पैर के अलावा शरीर के अन्य अंगों को बहुत लाभ होता है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि मन की हर चिंता और तनाव को आपसे दूर रखता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोगों के लिए यह एक वरदान है। यही कारण है कि सभी योग विशेषज्ञ सूर्य नमस्कार करने पर जोर देते हैं। अगर आप रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं, तो केवल इसे करना ही काफी नहीं है। योग और पिलेट्स इंस्ट्रक्टर काव्या कुलश्रेष्ठ (Kavya Kulshreshtha) कहती हैं कि सूर्य नमस्कार करने से रीढ़ की हड्डी को लचीलापन और मजबूती दोनों मिलते हैं। सूर्य नमस्कार हमारे बाजुओं, रीढ़ और हैमस्ट्रिंग को मजबूत बनाता है। लेकिन सूर्य नमस्कर करने के बाद हमें शरीर के इन अंगों को स्ट्रेच करने की जरूरत होती है। विशेषज्ञ ने ऐसे दो आसनों के बारे में बताया है, जो सूर्य नमस्कार के बाद आपको जरूर करने चाहिए।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/a2X7I0J
via IFTTT