Top Story

कोरोना से लड़ने की हो गई तैयारी! 10 अप्रैल से सबको लगेगी बूस्टर डोज, जानिए क्यों जरूरी है तीसरी खुराक

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का प्रकोप भारत में जरूर कम हुआ है लेकिन एशिया और यूरोप के कई देशों को कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) का सामना करना पड़ रहा है। बेशक देश में कोरोना के मामले अब न के बराबर हैं लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय महामारी को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहता है। यही वजह है कि मंत्रालय ने शुक्रवार को 18 साल की आयु से ऊपर के लोगों के लिए 10 अप्रैल से बूस्टर डोज लगवाने की घोषणा की है।केंद्र द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 18 साल से ऊपर के लोग, जिन्होंने दूसरी खुराक लेने के नौ महीने पूरे कर लिए हैं, वो बूस्टर डोज के लिए पात्र होंगे। वो दस अप्रैल से निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस वैक्सीन की तीसरी खुराक ले सकते हैं। इस दौरान सरकार की तरफ से चल रहा मुफ्त टीकाकरण अभियान जारी रहेगा और कोई भी व्यक्ति पहली और दूसरी खुराक ले सकेगा। बताया जा रहा है कि देश में लगभग 96% लोगों ने कम से कम एक कोविड वैक्सीन की खुराक ली है जबकि लगभग 83% लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। चलिए जानते हैं कि बूस्टर डोज क्या है, इसके क्या फायदे हैं और क्या इससे कोरोना की चौथी लहर को रोकने में मदद मिलेगी।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Gh2oJmv
via IFTTT