अब कोरोना मरीजों के झड़ रहे हैं बाल! चौथी लहर से पहले एक्सपर्ट ने दी 4 अजीब लक्षणों की चेतावनी
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है. एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर की वजह से तबाही मची हुई है. सबसे ज्यादा बुरे हालत ब्रिटेन, चीन और साउथ कोरिया के हैं, जहां रोजाना नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बताया जा रही है कि इस बार कोरोना का ओमीक्रोन बीए.1, बीए.2 और एक्सई वेरिएंट्स ने बुरा हाल किया हुआ है. कोरोना के यह तीनों वेरिएंट तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं. भारत में भी इनके मामले मिलने शुरू हो गए हैं. एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि बेशक कई देशों में कोरोने के नए मामलों की संख्या में कमी आई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. फिलहाल लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जा रही है. कोरोना जिस तेजी से अपना रूप बदल रहा है, उतनी ही तेजी से इसके लक्षण भी बदल रहे हैं. अब मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश या स्वाद में कमी जैसे कोरोना के सामान्य लक्षण नहीं देखे जा रहे. कई मरीजों में बालों का झड़ना, कानों का बजना और दौरे पड़ना जैसे अनोखे और अलग लक्षण भी देखने को मिले रहे हैं, जिन्हें लेकर एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है.
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/M8FKPiB
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/M8FKPiB
via IFTTT