ये हैं कमजोर इम्यूनिटी के 5 लक्षण, जो बढ़ा सकते हैं Corona इंफेक्शन का खतरा
कोविड -19 महामारी की शुरूआत के बाद से प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी शब्द हमारी दैनिक बातचीत का हिस्सा बन गया है। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने और संक्रमण से लड़ने के लिए ढेरों सलाह और नुस्खे पिछले दो सालों में दिए जा चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, चूंकि कोविड-19 का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में हम सभी को कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के संकेतों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। जहां मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को संक्रमण से बचाती है, वहीं कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्यक्ति को बार-बार संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।एक कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली का मतलब है कीटाणुओं को आसानी से शरीर में प्रवेश के लिए निमंत्रण देना। बता दें कि इम्यून सिस्टम शरीर का एकमात्र सुरक्षा तंत्र है, जो शरीर को भविष्य में होने वाले संक्रमण से बचाता है। लेकिन अगर यह कमजोर है, तो कई रोगाणुओं और रोगजनकों के कारण संक्रमण की संभावना ज्यादा रहती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना को देखते हुए हमें हमेशा शरीर को रोगजनकों द्वारा किए गए अटैक से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं, उन लक्षणों के बारे में जो एक कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली की तरफ इशारा करते हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/gqBpRGZ
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/gqBpRGZ
via IFTTT