बादाम ही नहीं, इन 5 चीजों को भी भिगोकर खाएं, तेजी से बनेगा खून, प्रोटीन-कैल्शियम की नहीं होगी कमी
शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाने के लिए खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है। खाने की कई चीजें हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं और कई बीमारियों से सुरक्षित रखती हैं। हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें भिगोकर खाने से उनके स्वास्थ्य लाभ दुगने हो जाते हैं। भिगोकर खाने की बात आती है, तो अधिकतर लोग केवल इतना जानते हैं कि बादाम को भिगोकर खाने से शरीर को फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम के अलावा बहुत सी चीजें हैं, जिन्हें रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह खाने से वो सभी पोषक तत्व भारी मात्रा में मिलते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जब उन्हें रातभर भिगोया जाता है, तो उनका पोषण बढ़ जाता है और वो सेहत को ज्यादा लाभ देती हैं। अगर आप खून की कमी, थकान, कमजोरी और हड्डियों में कमजोरी आदि समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, तो आपको कुछ चीजों को भिगोकर खाना शुरू कर देना चाहिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/RQHtdav
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/RQHtdav
via IFTTT