Top Story

खाली पेट इन 2 चीजों के साथ लें 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर, जड़ से मिटने लगेंगी 5 गंभीर बीमारियां

क्या आप बार-बार बीमार पड़ते हैं? ऐसा इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की वजह से हो सकता है। शरीर को स्वस्थ रखकर बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फैला हुआ है, ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना और ज्यादा जरूरी हो गया है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको दवा के लिए जाने की जरूरत नहीं है। इसका समाधान आपके किचन में है। हम बात कर रहे हैं काली मिर्च की।खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा काली मिर्च के कई स्वास्थ्य फायदे हैं। इसमें कई बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जिसमें पिपेरिन सबसे महत्वपूर्ण है। पिपेरिन एक नैचुरल अल्कलॉइड है, जो काली मिर्च को उसका तीखा स्वाद देता है। पिपेरिन को एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट है, जो दिल के रोग और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।Detoxpri की प्रमुख और डाइटीशियन प्रियांशी भटनागर के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट नींबू वाले गर्म पानी के साथ एक चम्मच काली मिर्च पाउडर लेने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के अलावा कई गंभीर रोगों का जोखिम कम किया जा सकता है। अगर आप सिर्फ एक महीना ऐसा करते हैं, तो आपको असंख्य स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/xEsyAMk
via IFTTT