चिकन-अंडे करो साइड, इन 5 'घास-फूस' से कर लो दोस्ती, शरीर में कूट-कूटकर भर देंगी प्रोटीन
प्रोटीन (Protein) शरीर के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है। इसके लिए आपको प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जब प्रोटीन से भरी चीजों की बात होती है, तो चिकन और अंडे को प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत सारी वेजिटेरियन चीजें भी हैं, जिनमें समान मात्रा में या कहीं ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन एक माइक्रो न्यूट्रिएंट तत्व है, जो शरीर के लिए मांसपेशियों के निर्माण के लिए आवश्यक है। आपका शरीर प्रोटीन का इस्तेमाल सिर्फ मांसपेशियों को बनाने के लिए नहीं बल्कि फैट को कम करने, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी करता है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, औसतन एक स्वस्थ पुरुष को प्रतिदिन 56 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है जबकि एक महिला को प्रतिदिन लगभग 46 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इस दैनिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप इस महंगाई में चिकन और अंडे ही खाएं। कुछ घास-फूस माने जानी वाली सब्जियां भी प्रोटीन का भंडार हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/eXJ7EOa
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/eXJ7EOa
via IFTTT