Top Story

बासी मुंह चबाएं ये 5 तरह के पत्ते, गैस-पेट फूलना और पेट की ऐंठन का होगा शर्तिया इलाज

क्या गर्मियों के मौसम में आपका कम खाने-पीने का मन करता है, क्या आपका इन दिनों आपका पेट हमेशा भरा-भरा और फूला हुआ रहता है, क्या आपको थोड़ा सा खाते ही गैस बनने लगती है? अगर हां, तो पेट से जुड़ी इन समस्याओं के लिए अब आपको दवाएं लेने की जरूरत नहीं है। इन समस्याओं के इलाज के लिए आप अपने आसापास मिलने वाले पुदीने की तरह कुछ औषधीय पत्ते चबा सकते हैं।पेट फूलने की समस्या को मेडिकल भाषा में ब्लोटिंग (Bloating) कहते हैं। इसकी वजह से आपको पेट में गैस महसूस हो सकती है और उसके साथ पेट में ऐंठन, दर्द और सूजन महसूस हो सकती है। दरअसल इस स्थिति में पेट में हवा भर जाती है जिससे पेट हमेशा भरा-भरा महसूस होता है। इसकी वजह से आपको कम भूख लगती है या थोड़ा सा खाते ही पेट भर जाता है। देर तक बैठे रहना, पुराना कब्ज कार्बोनेट ड्रिंक्स पीना एक साथ बहुत ज्यादा भोजन करना आदि इसके कारण हो सकते हैं। बेशक यह समस्या इतनी गंभीर नहीं है लेकिन अगर इसका समय से इलाज नहीं किया गया, तो आपको कई घातक समस्याएं हो सकती हैं। ब्लोटिंग और गैस के लिए वैसे तो कई दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन कुछ आयुर्वेदि जड़ी बूटियों के पत्ते चबाने से आपको तुरंत राहत मिल सकती है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/2dWTqf7
via IFTTT