Top Story

इस बार मासूम बच्चों के पीछे पड़ा कोरोना, बच्चों की Immunity बढ़ाने के लिए उन्हें खिलाएं ये 5 सस्ती चीजें

भारत में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना ने एक बार फिर अपना घातक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार वो ज्यादा घातक होकर लौटा है और बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक हफ्ते में कई स्कूली बच्चों में कोरोना पाया गया है। इसके चलते कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है और फिर से ऑफलाइन क्लास शुरू हो गई हैं। बच्चों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) ने दस्तक दे दी है, जहां नए मामलों का आंकड़ा आसमान छू रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कोरोना के ओमीक्रोन बीए.1 और बीए.2 के साथ एक्सई वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है। कोरोना के यह घातक और तेजी से फैलने वाले वेरिएंट्स भारत में भी दस्तक दे चुके हैं।जाहिर है स्कूलों के फिर से खुलने के बाद बच्चों के कोरोना (Covid in kids) से संक्रमित होने से परिजनों में चिंता पैदा हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और कहा है कि लक्षण हल्के हैं और गंभीर बीमारी का खतरा नहीं है। उन्होंने पात्र बच्चों को कोरोना वैक्सीन लेने और इम्यूनिटी पावर (Immunity) बढ़ाने पर जोर दिया है। बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए आपको उन्हें रोजाना ये चीजें खाने को देनी चाहिए।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/cdZK2bF
via IFTTT