Top Story

इन बीमारियों से परेशान लोग जानें कैसे खा सकते हैं मीठा फल, Nutritionist ने शेयर किया सही तरीका

फल निश्चित रूप से हमारे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ भोजन विकल्प है। ये न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि स्वादिष्ट और मीठे भी होते हैं। अच्छी बात ये है कि हर मौसम में हमें हर प्रकार के फल मिल जाते हैं। हमें हमेशा प्राकृतिक रूप से उगाए हुए, पके हुए और मौसमी फलों का सेवन ही करना चाहिए। हालांकि व्यवसायीकरण के कारण कई विक्रेता फलों को पहले से पकाने के लिए कई केमिकल्स मिलाते हैं और फिर बाजार में बेचते हैं। ऐसे फलों से हमेशा बचने की कोशिश करनी चाहिए। विशेषज्ञ मानते हैं कि भले ही फल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन फलों का सेवन करने का एक निश्चित तरीका होता है। न्यूट्रिशनिस्ट राशि चौधरी कहती हैं कि कोई भी अच्छी चीज हमेशा आपके लिए फायदेमंद होती है , यह सही नहीं है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फ्रूट ईटिंग पर एक हेल्दी गाइड शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि जो लोग एंजाइटी, पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस से गुजर रहे हैं, उनका शरीर कार्ब के प्रति संवेदनशील होता है। अगर आपका शरीर भी कार्ब के प्रति संवेदनशील हैं, तो फलों को ठीक से कैसे खाएं, ये आपको जरूर पता होना चाहिए।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/FZRGO4E
via IFTTT