बच्चों को संक्रमित करता हुआ रफ्तार पकड़ रहा कोरोना! चौथी लहर से पहले विशेषज्ञों ने दी 5 चेतावनी
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी टला नहीं है। कई देशों में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) ने पहले से ही तबाही मचा रखी है। माना जा रहा है कि भारत में भी चौथी लहर जल्द ही दस्तक दे सकती है। देश में लगातार 11 हफ्तों तक गिरते मामलों के बाद पिछले एक हफ्ते से संक्रमण में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले सात दिनों में कोरोना के नए मामलों की संख्या में 35% की वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोविड संक्रमण के नए मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है। हालांकि देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या कम है। 11 से 17 अप्रैल के बीच संक्रमण के लगभग 6,610 ताजा मामले दर्ज किए, जो पिछले सप्ताह में 4,900 थे। देश में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौतों में गिरावट जारी है। इस सप्ताह के दौरान केवल 27 मौतें दर्ज की गईं, जो 23-29 मार्च, 2020 के बाद से 2 वर्षों में सबसे कम है। एशिया और यूरोप के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर ने तबाही मचा रखी है। इस बार कोरोना के ओमीक्रोन बीए.1 (Omicron BA.1), बीए.2 (BA.2) और एक्सई वेरिएंट्स (XE variant) के ज्यादा मामले देखे जा रहे हैं। बेशक इन वेरिएंट्स के लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन इनमें तेजी से फैलने की क्षमता है, जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी माना है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/RxfLwmo
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/RxfLwmo
via IFTTT