दही+शहद=12 गंभीर बीमारियों का एक इलाज! Dietitian से जानिए इस कॉम्बिनेशन 5 जबरदस्त फायदे
गर्मियों में दही (Curd) खाने के अनगिनत फायदे हैं। यह शरीर को ठंडा रखता है और पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन को दुरुस्त रखता है। इसी तरह से शहद (Honey) खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब दही का शहद के साथ सेवन किया जाता है, तो सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बल्कि पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं। अगर बात करें शहद खाने के फायदों की, तो हार्वर्ड हेल्थ मानता है कि शहद 17 प्रतिशत पानी, 31 प्रतिशत ग्लूकोज और 38 प्रतिशत फ्रुक्टोज से बना होता है। इसमें कुछ विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। शहद में पाए जाने वाले मिनरल्स में जिंक, मैंगनीज, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम शामिल हैं। एक चम्मच शहद में 64 कैलोरी और 17.30 ग्राम कार्ब्स होते हैं, जिनमें से 12 ग्राम से अधिक शर्करा होती है।इसी तरह दही खाने के भी अनगिनत लाभ हैं। चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, दही प्रोटीन और कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है। यह इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने, पाचन में सुधार करने और हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में सहायक है। एक कप सादा, कम वसा वाले दही में लगभग 415 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको इस कॉम्बिनेशन के फायदे बता रही हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/z36quHY
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/z36quHY
via IFTTT