चाय छोड़ 82 Kg के इस मैनेजर ने घटाया 22 किलो वजन, उम्र से दिखने लगा 10 साल छोटा
नागपुर के रहने वाले राहुल मोटवानी पेशे से इवेंट मैनेजर हैं। बेवक्त खाने-पाने की आदत के चलते उनका वजन 82 किलो हो गया था। जिससे उन्हें काम करने में थकान और चलते वक्त पैरों में तकलीफ होने लगी थी। राहुल ने सोशल मीडिया पर कई लोगों की वेट लॉस स्टोरी देखी थी , बस यही से उन्हें वजन घटाने की प्ररेणा मिली और उन्होंने वेटलॉस के लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया। बता दें कि राहुल खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं। वह दिनभर में 4-5 कप चाय पीते थे, लेकिन वेटलॉस के दौरान उन्होंने अपने खाने-पीने की आदत और अपनी इस फेवरेट मूड बूस्टर से परहेज किया और मात्र 2 महीने 15 दिन में 22 किलो वजन घटा लिया। अब उनका वजन 60 किलो हो गया है। लोग उनसे वेटलॉस करने का राज पूछते हैं। राहुल मोटवानी ने अपनी वेटलॉस जर्नी हमारे साथ शेयर की है। तो आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की। नाम- राहुल मोटवानी व्यवसाय- इवेंट मैनेजर ( इवेंट कंपनी A to Z इवेंट्स नागपुर ) आयु- 30 शहर- नागपुर सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया वजन- 82 Kg कितना वजन कम किया- 22 Kgवजन कम करने में लगने वाला समय- 2 महीने 15 दिन(Image Credit: NBT)
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/areGxVN
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/areGxVN
via IFTTT