Top Story

चौथी लहर का खौफ! फिर जरूरी हुआ मास्क, एक बार फिर जान लें कोरोना के लिए कौन सा मास्क है बेस्ट

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ एक बार फिर बढ़ गया है। देश में पिछले कुछ हफ्तों से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सहित कई शहरों में मास्क पहनने का नियम एक बार लागू कर दिया गया है। तीसरी लहर खत्म होने के बाद नए मामलों में कमी को देखते हुए कोरोना से जुड़े लगभग सभी नियमों को खत्म कर दिया गया था, जिसमें मास्क पहनना भी शामिल था।दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने कथित तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में फेस मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। इधर चंडीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश और हरियाण के कई शहरों में भी मास्क में ढील देने वाले नियम को वापस ले लिया गया है और अब मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की घोषणा की है।कई देशों में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) ने पहले से ही तबाही मचा रखी है। इस बार ओमीक्रोन बीए.1 (Omicron BA.1), बीए.2 (BA.2) और एक्सई वेरिएंट्स (XE variant) के मामले अधिक पाए जा रहे हैं। अगर बात करें भारत की, तो लगातार 11 हफ्तों कम होते मामलों के बाद पिछले एक हफ्ते में नए मामलों की संख्या में उछाल आया है। पिछले एक हफ्ते में नए मामलों की संख्या में 35% की वृद्धि हुई है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/1N8WHhG
via IFTTT