Top Story

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है मीट, इसे छोड़ने से इन 5 गंभीर बीमारियों से हो सकता है बचाव

मांस का सेवन कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मीट में विटामिन और मिनरल्स बेहतर मात्रा में पाए जाते हैं, इस प्रकार यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और हमारे शरीर के विकास में अहम भूमिका निभाता है। मांस प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का भी बेहतर स्रोत है इसलिए यह एथलीट और फिटनेस प्रेमियों की पहली पसंद है। हालांकि मीट खाने से सेहत को कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।मीट के सबसे अधिक पाए जाने वाले कुछ दुष्प्रभावों में कैंसर (Cancer) और हृदय रोगों का खतरा शामिल है। दुनिया भर में कई अध्ययनों से पता चलता है कि मांस (यहां तक कि चिकन) के अधिक सेवन का कैंसर का जोखिम है।यह भी माना जाता है कि मीट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या और हृदय रोग भी काफी सामान्य हैं। जो लोग नियमित रूप से रेड मीट का सेवन करते हैं उनके लिए स्वस्थ शरीर को बनाए रखना मुश्किल होता है। मीट के अधिक सेवन को कोलोरेक्टल कैंसर यानी आंतों के कैंसर से जोड़कर देखा जाता है। चलिए जानते हैं कि अगर आप मीट खाना छोड़ देंगे तो आपको किन-किन बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/6VwtJ1R
via IFTTT