Top Story

नाश्‍ते में अंडे और डिनर में तंदूरी चिकन खाकर लड़के ने घटाया 66 Kg वजन, पहचानना हुआ मुश्‍किल

137 किलो वजन के साथ न केवल अंकित डोड की प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित हुई बल्कि उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। एक समय में उनकी पीठ का निचला हिस्सा इतना ज्यादा भारी हो गया था कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में 25 मिनट लग गए। डॉक्टरों ने कह दिया था कि बढ़े हुए वजन के कारण पीठ के निचले हिस्से की मसल में ऐंठन आ गई है। मोटा होने के कारण 31 साल के अंकित के लिए चीजों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो गया था। हालांकि, ध्यान, योग और स्वस्थ खानपान की मदद से वह वजन कम करने में कामयाब रहे। मात्र 8 महीने में उन्होंने 66 किलो वजन कम कर लिया। आइए जानते हैं कि उनकी वेटलॉस जर्नी कैसी रही। नाम- अंकित डोडव्यवसाय- प्रोफेशनल पेस्ट्री शेफउम्र- 31 वर्षशहर- वैंकूवरसबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया हुआ वजन- 137 किलोवजन कम करने में लगने वाला समय- 8 महीनेकम किया वजन - 66 किलो(Image Credit: TOI)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/XNqRuE3
via IFTTT