इंसानों ने खुद पैदा कर दी कोरोना से घातक बीमारी, WHO का दावा-हर 1 मिनट में मर रहे हैं 13 लोग
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के बीच हाल ही में पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने एक हैरान और परेशान करने वाली जानकारी साझा की है। संगठन ने बताया है कि दुनियाभर में तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) की वजह से पैदा होने वाली समस्याओं की वजह से हर एक मिनट में 13 लोगों की मौत हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझ करते हुए बताया है कि दुनियाभर में वायु प्रदुषण तेजी से बढ़ रहा है जिसकी वजह से फेफड़ों का कैंसर, दिल से जुड़े रोग और स्ट्रोक जैसे गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इससे हर मिनट कम से कम 13 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि तेल, कोयला और नैचुरल गैस जैसे जीवाश्म ईंधन के जलने से वायु प्रदूषण होता है और इसे रोकना जरूरी है। अगर स्वस्थ कल, एक स्वस्थ ग्रह और एक स्वस्थ जीवन चाहिए, तो जमीन में जीवाश्म ईंधन रखें।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Qw37NJT
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/Qw37NJT
via IFTTT