Top Story

XE virus के बीच कोरोना लाया नई आफत, खून की नसों में घुसकर पैदा करा रहा अजीब बीमारी, मिले ये 5 लक्षण

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का खतरा अभी टला नहीं है। दुनिया के कई देशों को कोरोना के कई नए वेरिएंट्स की वजह से चौथी लहर (Covid 4th wave) का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि यूरोप एयर एशिया के कुछ देशों में ओमीक्रोन बीए.2 (Omicron BA.2) और एक्सई (XE) जैसे वेरिएंट्स ने भारी तबाही मचाई हुई है। कोरोना के सबसे ज्यादा तेज फैलने वाले एक्ससई वेरिएंट ने भारत में भी दस्तक दे दी है और इसके दो मामले पाए गए हैं। इस बीच स्वीडन के एक नए शोध में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस शांत नहीं हुआ है और अब फेफड़ों या अन्य अंगों के अलावा खून की नसों में घुस रहा है और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (Deep Vein Thrombosis) जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म दे रहा है। शोध में बताया गया है कि इस घातक बीमारी का तीन महीने बाद भी खतरा हो सकता है।बीएमजे में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोरोना वायरस की वजह से डीप वेन थ्रॉम्बोसिस, पल्मोनरी एम्बोलिज्म और ब्लीडिंग जैसे रोगों का खतरा अधिक है और इन रोगों का जोखिम कोरोना होने के बाद क्रमशः तीन, छह और दो महीने बाद तक होता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/NHfrPGX
via IFTTT