संडे हो या मंडे, जरूरत से ज्यादा अंडे खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकते हैं Side effects
अंडे को दुनियाभर में पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। यह एक सुपरहेल्दी फूड है, जिसे उबालकर या पकाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्त्रोत होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दिन में केवल दो अंडे खाने से रेड ब्लड सेल्स की संख्या में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आमतौर पर अंडे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें आहार में शामिल करने की सलाही दी जाती है। कई लोग नाश्ते में, लंच में और वर्कआउट के बाद अंडा खाना पसंद करते हैं। लेकिन रोजाना बहुत ज्यादा अंडे का सेवन हानिकारक हो सकता है। जी हां, अंडे हमेशा आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते, खासतौर से तब जब इन्हें बिना सोचे समझे खाया जाए। बता दें कि अंडे की सफेदी शुद्ध प्रोटीन है और इसका पीला हिस्सा पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल से भरा हुआ है। इसलिए भले ही आप उबले हुए अंडे खा रहे हों, लेकिन फैट लेवल ज्यादा बना रहेगा और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाएगा। अगर आप जरूरत से ज्यादा अंडे खाते हैं, तो आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में भी जानना चाहिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/x36caIA
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/x36caIA
via IFTTT