Top Story

नींबू की कीमत ने निचोड़ दी जेब! इसके बजाय यूज करें ये 6 सस्ती चीजें, खाने का स्वाद-सेहत बढ़ेंगे एक साथ

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और लगातार बढ़ते तापमान के साथ सब्जियों की कीमते भी बढ़ रही हैं। प्याज, लहसुन और टमाटर के बाद अब नींबू की कीमतों में इजाफा हुआ है। नई रिपोर्टों के अनुसार, नींबू की कीमतें 350 रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात में नींबू 200 रूपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पहले यह 50-60 रूपए किलो बिक रहा था। कई शहरों में तो एक नींबू की कीमत ही 10 रूपए हो गई है। इससे रसोई का बजट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यह वृद्धि ऐसे समय हुई है, जब आम आदमी पहले से ही महंगाई से जूझ रहा है। बता दें कि गर्मी के मौसम में नींबू किचन की सबसे जरूरी सामग्री है। इसका रस ज्यादातर लोग सूप, सलाद, दाल, सब्जी में डालते हैं, वहीं गर्मियों में लेमन सोडा और नींबू पानी बनाने में भी इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वैसे कीमतों में वृद्धि के लिए ईंधन की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। खैर, कीमतों में वृद्धि को देखते हुए गर्मी के दिनों में नींबू पानी का मजा लेना मुश्किल हो गया है। अब हर कोई नींबू के ऐसे सस्ते विकल्प तलाश रहा है , जिनका उपयोग सूप, सलाद, ड्रिंक्स और बेकिंग के लिए किया जा सके। हम यहां आपको ऐसे 6 चीजें बता रहे हैं, जिन्हें आप गर्मियों में नींबू की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/j0MPRNb
via IFTTT