चौथी लहर के लिए कोरोना वायरस की पूरी फौज तैयार, इन 8 घातक वेरिएंट्स के साथ कर सकता है हमला
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) का अंत अभी नहीं हुआ है। यूरोप और एशिया के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) ने तबाही मचा रखी है। बताया जा रहा है कि इस बार कोरोना अपने कई वेरिएंट्स के साथ तेजी से प्रसारित हो रहा है। यही वजह है कि चीन, यूके और साउथ कोरिया में नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।कोरोना की दूसरी लहर में घातक बनकर उभरा डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) बेशक शांत हो गया है लेकिन पिछले कुछ महीनों में कोरोना के कई घातक वेरिएंट देखने को मिले। इनमें एक है ओमीक्रोन (Omicron), जो कोरोना की तीसरी लहर का प्रमुख कारण बना। बेशक यह गंभीर नहीं था लेकिन इसे सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट माना गया था। जिन देशों में कोरोना की चौथी लहर में आई है, वहां ओमीक्रोन सबवेरिएंट बीए.2 (Omicron BA.2) के सबसे अधिक मामले पाए गए हैं। यानी बीए.2 को सीधे रूप से चौथी लहर का कारण माना जा रहा है। मामला यहीं शांत नहीं होता है। पिछले महीनों में बीए.2 के अलावा कोरोना के कई वेरिएंट्स मिले हैं, जो काफी घातक और तेजी से प्रसारित होने वाले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा कि यह वेरिएंट्स चौथी लहर का कारण बन सकते हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/7vTM3ud
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/7vTM3ud
via IFTTT