सबसे ज्यादा 122 साल जीने वाली महिला खाती थी ये 3 चीजें, भारत में 5 रुपये में मिलती है दूसरी चीज
दुनिया का हर इंसान लंबा और स्वस्थ जीवन जीना चाहता है। आपके मन में भी कई बार यह सवाल आता होगा कि 100 साल जीने के क्या उपाय हैं या ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे लंबा जीवन जिया जा सके। अगर इन सवालों का एक सरल जवाब दिया जाए, तो आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। हेल्दी डाइट का मतलब यह नहीं है कि आप महंगी-महंगी चीजें खाना शुरू कर दें। वास्तव में रोजाना खाई जाने वाली और आसानी से मिलने वाली चीजों में लंबी सेहत का राज छुपा है। हाल ही में यूके स्थित सीबीडी कंपनी ईडन गेट (Eden's Gate) ने अपने एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा किया है कि दुनिया की सबसे उम्रदराज रही महिला ऐसा क्या खाती थी कि वो एक स्वस्थ और लंबा जीवन जी सकी। इस अध्ययन में दुनिया के कुछ सबसे उम्रदराज लोगों के लंबे जीवन जीने के रहस्यों को उजागर करने की कोशिश की गई।कोई व्यक्ति एक स्वस्थ और लंबी आयु कैसे जी सकता है? यह जानने के लिए शोधकर्ताओं ने छह लोगों की जीवनशैली की जांच की, जो 100 से अधिक उम्र के थे। उन्होंने पाया कि किसी व्यक्ति की लंबी आयु में चार चीजें मुख्य भूमिका निभाती हैं जिनमें फिजिकल एक्टिविटी, सोशल स्टेटस, स्ट्रेस लेवल और डाइट शामिल हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/wi8k7zZ
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/wi8k7zZ
via IFTTT