गर्मियों में खाएं आयुर्वेद डॉ. द्वारा बताई 8 चीजें, कुछ ही दिनों बाहर निकल जाएंगे लिवर में चिपके विषाक्त पदार्थ
आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day) मनाया जा रहा है और इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में लिवर से जुड़े रोगों और देखभाल के उपायों के बारे में जागरूकता फैलना है। हर साल इस दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल यानी 2022 में वर्ल्ड लिवर डे की थीम 'keep your liver healthy and disease-free' है। दिल, किडनी और फेफड़ों की तरह लिवर भी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन जब बात इसके स्वास्थ्य की आती है, तो अक्सर इसे अनदेखा कर दिया जाता है। आपको बता दें कि लिवर एक ऐसा अंग है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के काम करता है। लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है जिसका काम पाचन, चयापचय, विषाक्त पदार्थों को हटाना, पोषक तत्वों का भंडारण करना है।फिटनेस गुरु एंड होलिस्टिक एक्सपर्ट मिकी मेहता के अनुसार, लिवर संपूर्ण स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इसे स्वस्थ, साफ और मजबूत रखना जरूरी है। गर्मियों के मौसम में मिलने वाली ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें खाने में शामिल करके आप अपने लिवर को नैचुरली साफ और मजबूत बना सकते हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/yrCHFac
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/yrCHFac
via IFTTT