Top Story

गर्मी भागेगी कोसों दूर, हीट को बीट करने के लिए आयुर्वेद डॉ. ने बताए ये 8 कूलिंग ड्रिंक्‍स

गर्मियां आते ही हम हाई केलोरी और ऑयली फूड्स खाना छोड़ देते हैं। इस मौसम में लगता है कि बस कुछ ठंडा पी लिया जाए। ठंडे ड्रिंक्स बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ समग्र स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। पर इसका मतलब ये नहीं कि चीनी, बहुत मीठे और कैन्ड जूस और ड्रिंक्स आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे है। बिल्कुल नहीं। इस तरह के जूस और आइसक्रीम न केवल हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं बल्कि मोटापे और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं। वहीं कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से मौखिक स्वास्थ्य को नुकसान होता है और यह किडनी को नुकसान पहुंचाने के साथ हृदय रोग के जोखिम को भी बढ़ाते हैं। ऐसी किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक और घर का बना ड्रिंक चुनना बेहतर विकल्प है। कई मौसमी फल, जड़ी-बूटियां और मसाले होते हैं, जिनमें शरीर को ठंडक देने वाले गुण होते हैं। इन्हें सत्तू , बेल और पुदीना जैसे फ्रेश ड्रिंक तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.दीक्सा भावसार ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर गर्मी को मात देने के लिए 10 नेचुरल कूलिंग ड्रिंक्स पीने की सलाह दी है । साथ ही उन्होंने इन ड्रिंक्स की रेसिपी भी शेयर की है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/GDaYSEI
via IFTTT