आम व्यक्ति कैसे डोनेट कर सकता है अपना लिवर, डॉक्टर से जानें पूरी प्रोसेस
हममें से बहुत से लोग आज भी इस बात से अंजान हैं कि शरीर के कई अंगों को दान किया जा सकता है। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। बहुत से लोग दान करने से डरते हैं, वो इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि जीवित अवस्था में शरीर के किसी भी अंग को दान देने से वे ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। खासतौर से जब बात लिवर डोनेशन की हो, तो लोगों का यह सोचना एकदम गलत है। दरअसल, लिवर ही हमारे शरीर में एकमात्र ऐसा अंग है, जो इसके एक हिस्से को हटा दिए जाने के बाद फिर से विकसित हो सकता है। जब लिवर का एक हिस्सा सर्जरी द्वारा हटा दिया जाता है और मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाता है, तो लीवर के दोनों हिस्से छह से आठ सप्ताह में वापस बढ़ जाते हैं। बता दें कि एक बार लिवर डैमेज होने के बाद इसका कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं होता। इसे ठीक करने का एकमात्र तरीका होता है लिवर ट्रांसप्लांट । लिवर ट्रांसप्लांट एक सर्जरी है, जिसमें मरीज के खराब लिवर को हटाकर डोनर से स्वस्थ लिवर को बदल लिया जाता है। तो आइए मुंबई परेल के ग्लोबल हॉस्पीटल के एडल्ट हेपेटोलॉजी एंड लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट के सीनियर कंसल्टेंट एंड यूनिट हेड डॉ.अमित मंडोत से जानते हैं कि कैसे किया जाता है लिवर डोनेट ।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/9TwEpdk
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/9TwEpdk
via IFTTT