Top Story

Breast cancer से जूझ रही हैं टीवी एक्ट्रेस Chhavi Mittal, महिलाएं जरूर जानें ब्रेस्ट कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने हाल ही में खुलासा किया वह स्तन कैंसर या ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से जूझ रही हैं। बेशक कैंसर एक गंभीर बीमारी है लेकिन छोटे पर्दे की यह अदाकारा इस रोग का पॉजिटिव सोच के साथ सामना कर रही हैं। इसका एक ताजा उदहारण पेश करते हुए उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया। जल्द ही उनकी ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी होने वाली है और उससे पहले उन्होंने अस्पताल के कमरे में एक डांस वीडियो शूट करके अपने इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसे देख उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।उन्होंने #preppingforsurgery देते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'डॉक्टर ने कहा, छवि... तुम्हें चिल करने की जरूरत है! इसलिए मैं चिल कर रही हूं। उन्होंने पॉजिटिव रहने और ब्रेस्ट कैंसर के बार में कई हैशटैग भी जोड़े। छवि को उनके दोस्तों से बहुत सारी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिन्होंने उन्हें सर्जरी के लिए शुभकामनाएं दीं। छवि ने इस महीने की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने जोर दिया था कि इस रोग के बार में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। उन्होंने लिखा था कि 'मैं इससे गुजरने वाली महिलाओं की संख्या से भयभीत हूं। महिलाओं को कैंसर का जल्द पता लगना जरूरी है। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर से लड़ना एक बड़ी चुनौती है। मैं महिलाओं को दिखाना चाहती हूं कि इसे लेकर इमोशनल नहीं होना चाहिए बल्कि एक पॉजिटिव सोच के साथ सामना करना चाहिए।(फोटो साभार: TOI, Instagram)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/jxF2Kt9
via IFTTT