Top Story

Covid 4th wave से पहले कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, मरीजों में बुखार-खांसी से हटकर त्वचा पर दिख रहे ये 3 अजीब लक्षण

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भारत में एक बार फिर टेंशन पैदा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से देश में नए मामलों की संख्या दो हजार से ज्यादा आ रही है। इसे कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) के रूप में देखा जा रहा है। यूरोप और एशिया के कई देशों में कोरोना ने पहले से ही तबाही मचाई हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुह्ये कई राज्यों में कोरोना से जुड़े नियमों को फिर से लागू कर दिया गया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने चेतावनी दी है कि भारत में ओमीक्रोन बीए.2 (Omicron BA.2) वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। इस वेरिएंट में मूल ओमीक्रोन से ज्यादा तेजी से फैलने की क्षमता है। चिंता की बात यह है कि कोरोना के कुछ लक्षण भी बदले हैं। अब सिर्फ बुखार, खांसी या जुकाम आदि कोरोना के लक्षण नहीं रह गए हैं। कोरोना वायरस का प्रभाव केवल श्वसन प्रणाली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। विभिन्न श्वसन लक्षण पैदा करने के अलावा, यह शरीर के विभिन्न हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है, जिसमें शरीर का सबसे बड़ा अंग त्वचा भी शामिल है। बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश जैसे लक्षणों के अलावा त्वचा में दिखने वाले लक्षणों को समझना भी जरूरी है।(फोटो साभार: TOI)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ByphvCn
via IFTTT