COVID 4th wave से पहले बच्चों के लिए कोरोना के 3 टीके मंजूर, एक्सपर्ट्स का दावा-जल्द आ सकती है चौथी लहर
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए कई राज्यों में कोरोना से जुड़े नियमों को फिर से लागू कर दिया गया है। कोरोना की चौथी लहर (Covid 4th wave) ने पहले से ही एशिया और यूरोप के कई देशों में तबाही मचा रखी है। देश में पिछले कुछ दिनों से दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच देश में बच्चों के लिए तीन नई कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी गई है।भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए तीन कोविड टीकों को मंजूरी दी है। इसमें 6-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin), 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स (Corbevax) और 12 से ऊपर के आयुवर्ग के लिए जीको-डी (ZyCoV-D) वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है।इधर देश में बढ़ते नए मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी का हवाला देते हुए कह कि कोरोना की चौथी लहर जून के बाद चरम पर हो सकती है और अक्टूबर तक इसका प्रभाव हो सकता है। उन्होंने उन्होंने टीकाकरण और मास्क पहनने जैसे एहतियाती उपायों पर जोर दिया।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/MYIHK0P
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/MYIHK0P
via IFTTT