Top Story

चाय-कॉफी नहीं, सुबह खाली पेट ये Morning Drink पीती हैं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस

मॉर्निंग रूटीन पूरे दिन का सबसे अहम हिस्सा होता है। सुबह जागने के तुरंत बाद आप जो कुछ भी खाते या पीते हैं, इसका असर आपके शरीर पर दिन पर बना रहता है। हेल्दी खाया या पीया, तो आप दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे और कुछ भी अनहेल्दी खाने से आपको थकावट और कमजोरी का अहसास होगा। खासतौर से उठने के तुरंत बाद आपके द्वारा खाई जाने वाली चीजों का फायदा तब ही मिलेगा, जब आप इन्हें खाली पेट लेंगे। शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने से लेकर प्रतिरक्षा में सुधार करने तक ऐसे कई ड्रिंक्स हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप लाइफस्टाइल इंस्पिरेशन के लिए अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स को फॉलो करते हैं, तो यहां सेलेब्स द्वारा बताए गए कुछ ड्रिंक हैं, जो आपकी सुबह की दिनचर्या को और भी शानदार बना देंगे। यहां हम शिल्पा शेट्टी से लेकर अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर से लेकर सामंथा तक पॉपुलर सेलेब्स के फेवरेट ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।(फोटो साभार: इंस्टाग्राम)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/y7RC1Zk
via IFTTT