सिर्फ XE virus ही नहीं, चौथी लहर में तबाही मचाने पीछे-पीछे आ रहे हैं 3 घातक वेरिएंट, अच्छी तरह समझ लें 14 लक्षण
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) अभी खत्म होती नहीं दिख रही है। कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद सार्स-को-2 वायरस के नए-नए वेरिएंट मिलने की वजह से यूरोप और एशिया के कई देशों को चौथी लहर का सामना करना पड़ रहा है। अब तक ओमीक्रोन और उससे जुड़े सबवेरिएंट्स को खतरे की घंटी माना जा रहा था लेकिन अब ऐसे-ऐसे वेरिएंट सामने आ रहे हैं, जिनसे न केवल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) बल्कि पूरी दुनिया चिंतित है।WHO ने हाल ही में XE रिकॉम्बिनेंट वायरस के खिलाफ चेतावनी दी थी। संगठन ने बताया था कि इस वेरिएंट में मूल ओमीक्रोन के सबवेरिएंट बीए.2 (Omicron BA.2) की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलने की क्षमता है। आपको बता दें कि बीए.2 को अब तक सबसे ज्यादा तेज फैलने वाला वेरिएंट माना जा रहा था। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) के एक हालिया अध्ययन ने भी तीन हाइब्रिड कोविड-19 वेरिएंट की पुष्टि की थी। पहला है एक्सडी (XD), दूसरा है एक्सएफ (XF) और तीसरा एक्सई (XE) वेरिएंट है। चलिए जानते हैं कि कोरोना के यह नए वेरिएंट्स कितने घातक हैं और इनसे चौथी लहर का कितना खतरा है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/wBZjPzy
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/wBZjPzy
via IFTTT