चेहरे का ग्लो बढ़ाकर याददाश्त मजबूत बनाता है भाग्यश्री का बताया ये Yogasan
फिटनेस की शुरुआत करने के लिए कभी देर नहीं होती। हर कोई किसी भी उम्र में खुद को फिट रखने के लिए नए और अलग-अलग अभ्यास का प्रयास कर सकता है। वैसे, फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। 53 की उम्र में भी एक्ट्रेस आज भी यंग और फिट दिखती हैं, इसका श्रेय उनके रेगुलर वर्कआउट को जाता है। एक्ट्रेस अपने फिटनेस रूटीन में नए आसनों को जोड़ती रहती हैं। उन्होंने शीर्षासन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे अंग्रेजी में 'हैडस्टैंड' कहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शीर्षासन करने के फायदे भी बताए हैं। वह बताती हैं कि 'मस्तिष्क की ओर बढ़ने वाला ब्लड फ्लो न केवल ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाता है बल्कि आपके मास्तिक की कोशिकाओं को भी उत्तेजित करता है'। उनका ये लेटेस्ट वर्कआउट पोस्ट हम सबके लिए एक प्रेरणा है। बता दें कि भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पेज पर नियमित रूप से अपने फॉलोअर्स के लिए हेल्थ और फिटनेस टिप्स शेयर करती हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ejhWTXC
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ejhWTXC
via IFTTT