Top Story

12वीं के इस लड़के ने दाल-चावल खाकर भी घटा लिया 35 Kg वजन

बिहार के चंपारण के रहने वाले शुभम श्रीवास्तव का वजन बढ़कर 122 किलो हो गया था। 17 वर्ष की उम्र में यह वजन सामान्य नहीं है। जैसे-जैसे मोटापा बढ़ रहा था, उनका खुद पर से विश्वास उठने लगा था। एक जेईई कैंडीडेट होने के नाते धीरे-धीरे वे अवसाद के शिकार हो गए थे। ऐसी हालत में पैनिक अटैक और चिंता उनके लिए आम बात थी। लेकिन जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उनका मोटापा उनकी जान पर भारी पड़ सकता है, तो उन्होंने अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरू किया। ऐसे करते हुए मात्र 6-7 महीने के अंदर उन्होंने 35 किलो वजन घटा लिया। शुभम की वेटलॉस स्टोरी खासतौर से उन लोगों के लिए इंस्पीरेशन है, जो चाहते हुए भी मोटापा कम करने में सफल नहीं हो पाते। तो आइए जानते हैं कैसी रही शुभम की वेटलॉस जर्नी। नाम: शुभम श्रीवास्तव व्यवसाय : 12वीं के छात्र आयु: 17 वर्षशहर: बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहारसबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया वजन- 122 Kgकम किया हुआ वजन- 35 Kgवजन कम करने में लगने वाला समय- 6-7 महीने(Image Credit: NBT)

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0FUZzt3
via IFTTT