कब्ज-बवासीर के मरीजों के लिए जहर समान हैं ये 3 चीजें, Ayurveda डॉक्टर ने बताया-आंतों को कर देती हैं खराब
कब्ज (Constipation) और बवासीर (Piles) दो ऐसी घातक स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनसे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। आजकल गलत खान-पान और सुस्त जीवनशैली की वजह से यह दो बीमारियां लोगों को तेजी से चपेट में ले रही हैं। दरअसल पहले कब्ज होता है और जब स्थिति बिगड़ जाती है, तो यह बवासीर का रूप ले लेती है।कब्ज क्या है? कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसमें आपकी पाचनक्रिया बिगड़ जाती है, जिस वजह से आपका खाना नहीं पचता है और मल त्याग कठिन हो जाता है। इसमें आपकी आंतें बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाती हैं। आंतों के सही तरह काम नहीं करने से मल कठोर होता रहता है और आपको पेट दर्द, उल्टी, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। बवासीर क्या है? यह रोग कब्ज से पैदा होता है। आसान भाषा में कहें तो यह कब्ज का गंभीर रूप है। इसमें मल त्याग कठिन हो जाता है, जिस वजह से मरीज के गुदा हिस्से में मस्से हो सकते हैं। यह मस्से अंदर और बाहर दोनों जगह हो सकते हैं। स्थिति गंभीर होने पर इनमें खून आ सकता है और दर्द भी हो सकता है। कब्ज और बवासीर का इलाज क्या है? इन दोनों समस्याओं के लिए कई उपचार मौजूद हैं लेकिन आप अपने खाने-पीने में बदलाव करके भी राहत पा सकते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार आपको बता रही हैं कि अगर आप कब्ज और बवासीर से पीड़ित हैं, तो आपको रोजाना खाई जाने वाली इन तीन चीजों से बचना चाहिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/14J9LGj
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/14J9LGj
via IFTTT