ठंडी चीज खाने से अचानक क्यों भन्ना जाता है सिर, Brain freeze होने से पहले मिलते हैं ये संकेत
गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक देने वाली ठंडी चीजों को खाने या पीने की इच्छा होती है। लेकिन अगर आप इन ठंडी चीजों को बहुत जल्दी निगल लेते हैं, तो आपको ब्रेन फ्रीज हो सकता है। ब्रेन फ्रीज या आइसक्रीम हैडेक किसी ठंडे पेय या भोजन के सेवन के कारण पैदा होता है। हालांकि, यह स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती और कुछ ही मिनट में ठीक हो जाती है, वो भी बिना कोई आराम और कोई दवा लिए। इसे ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है गले और मुंह के तापमान को सामान्य करने की कोशिश करना। ब्रेन फ्रीज को कोल्ड स्टिमुलस हैडेक या स्टेफोपालाटाइन गैंग्रियोन्यूरोलजिया के रूप में भी जाना जाता है। यह तब होता है जब कोई बहुत ठंडी चीज जैसे आइक्रीम, आइसपॉप्स, ठंडी हवा, जमे हुए या गंदा पेय मुंह के ऊपरी तालू से टच होता है। बता दें कि 30 से 40 प्रतिशत लोगों को ही ब्रेन फ्रीज की समस्या देखी जाती है। कुछ शोधों से पता चला है कि माइग्रेन से पीडि़त लोगों में ब्रेन फ्रीज होने की संभावना ज्यादा रहती है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/S7tA0W3
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/S7tA0W3
via IFTTT