Top Story

गर्मियों में खाएं आयरन-प्रोटीन से भरपूर ये 6 चीजें, थकान-कमजोरी और सुस्ती मिनटों में होगी दूर

गर्मियों के मौसम में धूप और पसीने की वजह शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे आपको थकान, कमजोरी और बेचैनी महसूस होना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। गर्मियों में अक्सर नींद नहीं आना और भूख में कमी जैसी समस्याएं भी होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में सही भोजन करने से आपको इन लक्षणों से बचने में मदद मिल सकती है।एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको पूरे दिन स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर रखने में सहायक हो सकता है। आप अपने नाश्ते में मूंग स्प्राउट्स, फलियां, नट्स और सीड्स जैसे स्नैक्स शामिल कर सकते हैं। इन चीजों में पर्याप्त विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। चूंकि गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने का ज्यादा खतरा होता इसलिए नींबू पानी, जौ और नारियल पानी जैसे स्वस्थ विकल्प आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं।फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको बता रही हैं कि आपको गर्मियों के मौसम में किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे आपको थकान, डिहाइड्रेशन, माइग्रेन और सुस्ती से निपटने में मदद मिल सके।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/4kuJHtf
via IFTTT