घर से निकलते समय दही-चीनी क्यों खाते हैं? Ayurveda में हैं 6 जबरदस्त फायदे
घर से निकलने से पहले दही चीनी से मुंह मीठा करना सालों से चली आ रही प्रथाओं में से एक है। अब तक आपने इसके पीछे का कारण सिर्फ यही सुना होगा की ऐसा करने से काम में सफलता मिलती है, कुछ अशुभ या अनहोनी नहीं होती है। लेकिन यह कितना सच है इसके कोई प्रमाण नहीं मिलते है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है पर भारतीय संस्कृति की इस प्रथा का एक वैज्ञानिक आधार है। हालांकि घर के बूढ़े बुर्जगों को इसका सही कारण भले ही पता न हो लेकिन ये बात सच है कि इसका सेवन फायदेमंद होता है।दरअसल, दही को परिपूर्ण आहार कहा जाता है। क्योंकि दही के साथ खाया गया किसी भी प्रकार का भोजन सहजता से पच जाता है। वहीं, चीनी शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। ऐसे में जब आप दोनों को एक साथ मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो फायदे दोगुने हो जाते हैं। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले इस मिश्रण को आयुर्वेद में सुबह खाने की सलाह दी जाती है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ds3bR2m
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/ds3bR2m
via IFTTT