Top Story

स्वाद में कड़वी ये चीज डायबिटीज के मरीजों के लिए है सुपर हेल्दी, बस रोज एक ग्लास और शुगर हो जाएगी काबू

खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस ने लोगों को समय से पहले ही डायबिटीज का मरीज बना दिया है। आज ज्यादातर लोगों में टाइप-2 डायबिटीज की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, हर साल 1.5 मिलियन लोगों में डायबिटीज का पता चलता है। यह बीमारी एक तरह की हेल्थ कंडीशन है जिससे आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता जाता है। ऐसा दो चीजों की वजह से हो सकता है।टाइप-1 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है। वहीं टाइप-2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन को अच्छी तरह रिस्पांस नहीं करता। टाइप-2 डायबिटीज का विकास अनहेल्दी डाइट, एक्सरसाइज की कमी और जीन संबंधी कारकों के संयोजन से होता है। इसके अलावा कई कारक हैं, जिसमें बढ़ती उम्र, नींद की कमी आदि शामिल है। जब इस बीमारी का पता चलता है तो लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं।दरअसल, ऐसा नहीं किया गया तो इस बीमारी की वजह से दूसरी शारीरिक परेशानियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। हालांकि, आप चाहें तो सही डाइट और एक्सरसाइज से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा भी एक इंग्रेडिएंट है, जिसका सेवन रोजाना कर ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता हैं। डायबिटीज के मरीजों के बीच ये एक चीज काफी पॉपुलर है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/gtcUBqu
via IFTTT